“टीम गिरीश भारद्वाज ने बल्लभगढ़ में पेश किया जनसेवा का बड़ा उदाहरण: तिरंगा भवन में लगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप!”

बल्लभगढ़ : सेक्टर-2 स्थित तिरंगा भवन में “नर सेवा नारायण सेवा” के पुण्य संकल्प के साथ टीम गिरीश भारद्वाज के तत्वावधान में सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। इस अवसर पर आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।
आयोजकों ने सर्वोदय हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा भावना और समर्पण ने इस शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मौके पर मीडिया से रुबरु होते हुए गिरीश भारद्वाज (प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता) ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए हम लगातार ऐसे प्रयास करते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ सरलता से पहुँच सकें। सर्वोदय हॉस्पिटल की टीम ने जिस समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य किया है, वह वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
कार्यक्रम में डॉ. रामनारायण भारद्वाज, मास्टर गंगा विष्णु, पंडित टेकचंद शर्मा, मास्टर धर्म सिंह भाटी, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदीप सैन, भूपेश गुप्ता, सोनू, मनीष अरोड़ा, दीपक चौहान, मंजीत सिंह, मनोज खुटेला, मुकेश, हबीब प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



