ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मिला वीपावर एसएआर-100 की महिला सदस्यों का दल

वो दिन और थे जब महिलाएं पावर सेक्टर से दूर रहती थीं : डॉ. तृप्ता ठाकुर

फरीदाबाद 16 फरवरी। दक्षिण एशिया वीपावर नेटवर्क की महिला सदस्यों ने देर शाम विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। मंत्री आर के सिंह ने वीपावर एसएआर-100 श्रृंखला की प्रतिभागियों का स्वागत किया। कहा कि उन्हें आज इन सभी प्रतिभाशाली महिलाओं से मिलकर खुशी हुई। बता दें कि विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय फरीदाबाद सेक्टर – 33 में करीब 32 महिला पेशेवरों का एक समूह देश के अलग अलग राज्यों से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा। इन महिला प्रतिभागियों का स्वागत एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने किया। दो दिवसीय यानि कि 15 – 16 फरवरी के इस दौरे की शुरूआत एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर, प्रधान निदेशक डा. मंजू मॉम और वीपावर वर्ल्ड बैंक साझेदारी समन्वयक मिस तनुश्री भौमिक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की।

आपको बात दें कि दक्षिण एशिया क्षेत्र (एसएआर) से पावर सेक्टर की 100 महिला पेशेवर वीपावर एसएआर-100 प्रशिक्षण श्रृंखला की हिस्सा हैं। पूरे भारत से 32 महिलाएं इस प्रशिक्षण श्रृंखला में भाग ले रही हैं। जोकि एनपीटीआई कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंची हुई हैं। जहां उद्घाटन समारोह के बाद एसएआर मॉड्यूल से सीखने के विषय में सभी प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना-अपना परिचय देते हुए अपने अपने कार्यक्षेत्र के बारे में बताया। इस दौरान वीपावर जेंडर अध्ययन और फोकस समूह चर्चा भी हुई। जहां प्रतिभागियों ने अपने संघर्ष भरे बीते दिनों के बारे में बताया और अपने-अपने कार्यक्षेत्र का अनुभव सांझा किया। प्रतिभागी एनपीटीआई फरीदाबाद परिसर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर और सीसीजीटी सिम्युलेटर का भी दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने थर्मल पावर प्लांट के नियंत्रण और संचालन के बारे में जाना।

पहली बार राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंची महिला प्रतिभागियों ने एनपीटीआई परिसर पहुंचने पर कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है, पहले दिन का दौरा उनके लिए काफी मददगार रहा, उन्होंने विभिन्न एसएआर मॉड्यूलों के बारे में जाना और परिसर के सिम्युलेटर और सीसीजीटी सिम्युलेटर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

वहीं एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण का जीता जगता उदाहरण बताया और कहा कि वो भी दिन थे जब महिला पावर सेक्टर और टेक्निकल जैसे क्षेत्रों से दूर रहती थी मगर आज महिला हर क्षेत्र में कदम रख चुकीं हैं और न सिर्फ ये कदम रखा है बल्कि पूरी तरह से जमा भी दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!