जिला रैडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व एसीपी बीपीटीपी रतन दीप बाली ने भोजन और मास्क का वितरण किया

फरीदाबाद। कोरोना वायरस की वजह से देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन है. जरूरी सामान की दुकानें और सेवाओं को छोडक़र सब कुछ बंद है. इसका सबसे ज्यादा असर रोजाना कमाने वाले गरीब देहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है. कई लोग और परिवार ऐसे हैं जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिस कारण कई लोग भोजन व राशन की किल्लत के चलते अपने गृह क्षेत्र में पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे ही अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं गरीबों की मदद के लिए जिला रैडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व एसीपी बीपीटीपी रतन दीप बाली व उनके मुलाज़िमों के सहयोग से भोजन, दूध, पानी और मास्क का वितरण किया गया।

रतन दीप बाली ने कहा कोरोना वायरस महामारी की वजह से जो गरीब लोग अपने-अपने घरों की तरफ पैदल चले जा रहे हैं, उनकी मदद करना इंसानियत के नाते नेक कार्य है और हमारा यह पूरा-पूरा प्रयास होगा कि हर जरूरतमंद को खाना व अन्य जरूरत का सामान जरूर पहुंचाया जाए। कोरोना वायरस महामारी के चलते हम सभी जरूरतमंद लोगो में इसी प्रकार भोजन व अन्य खादय प्रदार्थों का वितरण करेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!