चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, अपराध शाखा DLF टीम की कार्रवाई, 10,000/-रू बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा DLF की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार, निवासी मीठापुर मोल्डबन्द, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी से 10,000/- रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महेश वासी मोती कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत दी कि 20 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ गुड़गांव गया हुआ था। 21 जनवरी को उसके पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर से आभूषण व नगदी चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टीटू कॉलोनी में ज्वैलर्स की दुकान चलाता है तथा उसने पहले गिरफ्तार आरोपी कुलदीप व बिजेन्द्र से चोरी का सामान खरीदा था। मामले में कुल 70,000/- रुपये की बरामदगी की जा चुकी है। मामले में कुलदीप व बिजेन्द्र को 25 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!