यातायात अवरोध करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 4 वाहन चालको के खिलाफ दर्ज किए गए अभियोग

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत थाना सुरजकुण्ड व पुलिस चौकी बस स्टेण्ड बल्लबगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 वाहन चालको के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वाहन चालको द्वारा यातायात नियमो की अवेहलना करके अव्यवस्थित तरीके से सार्वजनीक मार्ग पर अपना वाहन खडा करके व लाइन बदलकर वाहन चलाकर यातायात को बाधित व अवरोधित किया जाता है। जिसपर ऐसे वाहन चालको के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड की टीम के द्वारा 3 अभियोग व पुलिस चौकी बस स्टेंड बल्लबगढ़ द्वारा एक अभियोग पंजिकृत किए गए है।

फरीदाबाद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि वह रास्ते में गाड़ी खड़ी ना करें और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं ताकि आम जीवन संकट में ना पड़े और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई इसी प्रकार लगातार जारी रहेगी।



