सभी के लिए लाभकारी साबित होगा बजट : एडवोकेट राजेश चौधरी
हरियाणा बजट 2025: व्यापारियों को टैक्स विवाद में राहत, महिलाओं को ₹2100 की सहायता

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : हरियाणा सरकार ने 2025 -26 के बजट में स्वास्थ्य ही जीवन ,किसान ही भगवान, समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास, खेल खिलाड़ी, शिक्षा में सुधार और उद्योग को बढ़ाने के लिए मुख्य आधार रखा गया व्यापारियों और महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। व्यापारिक समुदाय को राहत देते हुए सरकार ने ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत टैक्स से जुड़े विवादित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस पहल से छोटे और मध्यम व्यापारियों को कानूनी उलझनों से राहत मिलेगी और समझौते से खत्म हो सकेंगे टैक्स से जुड़े सभी विवाद
इसके अलावा, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने ₹2100 की आर्थिक सहायता बहुत जल्द देने का ऐलान किया है। इससे महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा और वे अपने दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होंगी।
भाजपा इंद्रप्रस्थ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी ने इस बजट को व्यापारियों और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ये नीतियां आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
इस बजट से न केवल व्यापार और महिलाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि इससे हरियाणा के संपूर्ण विकास की राह भी खुलेगी। आर्थिक सुधारों से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश की समृद्धि को और गति मिलेगी।



