घर से लापता 14 वर्षीय नाबालिक लडकी को अपराध शाखा KAT और थाना पल्ला की पुलिस टीम ने राजस्थान से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशानुसार अपराध शाखा KAT और थाना पल्ला की पुलिस टीम ने करीब एक महीने से लापता 14 वर्षीय लड़की को उदयपुर, राजस्थान से तलाश किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पल्ला में 07 अगस्त को नाबालिक लडकी के परिजनों के द्वारा लडकी के बिना बताए घर से जाने की सूचना दी गई। जिसपर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश शुरु कर दी। अपराध शाखा के सहयोग से थाना पल्ला की पुलिस टीम ने नाबालिक लडकी का राजस्थान उदयपुर का पता लगाया जहां से पुलिस टीम के द्वारा लडकी को तलाश कर फरीदाबाद लाया गया। नाबालिक लडकी ने बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात की नाराजगी के चलते बिना बताए निकल गई थी जिसे पुलिस द्वारा तलाश किया गया। परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!