YMCA चौक पर पुलिस की “पाठशाला का आयोजन” कर आमजन को किया गया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा YMCA चौक पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया।

सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा YMCA चौक पर “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक व्यक्तियों को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, महिला विरूद्ध अपराध और ट्रैफिक के नियमों के बारे मे बतलाया गया तथा आवश्यक नंबर जैसे डायल 112,1930 इत्यादि की जानकारी दी|

अंत में सभी को फरीदाबाद को अपराध मुक्त, नशा मुक्त और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उपस्थित लोगों को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए ताकि वे इन महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक रह सकें और दूसरों को भी जागरूक कर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!