पुरस्कार और प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे : अनुराग कृष्ण शास्त्री

वृंदावन : जनकल्याण एवं अध्यात्म की सामाजिक संस्था श्री कृष्ण कृपा धाम के तत्वावधान में अमरनाथ धाम में वैदिक पथिक भागवत किंकर अनुराग शास्त्री कन्हैया महाराज की अध्यक्षता में जनपद के सैकड़ों विद्यार्थियों को गीता जयंती निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गीता को अगले सत्र में पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने बच्चों को गीता से रामायण से भागवत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से व अपने महापुरुषों से अवगत कराएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के निदेशक रवि कुमार ने कहा के गीता सभी लोगों के लिए प्रेरणा और जीवन जीने की कला का ग्रंथ है, इसमें सभी प्रकार के प्रबंधन तथा समाज के विभिन्न वर्ग जिनमें डॉक्टर, कर्म योगी, जेलर, व्यापारी, महिला आदि के लिए किस प्रकार उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए, सभी का संदेश है। उन्होंने सभी बच्चों को गीता के मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में दिल्ली के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर संजय थम्मन ने कहा कि इन छोटे-छोटे बच्चों ने गीता के शलोकों पर जो सुंदर व्याख्या की है, वह बहुत प्रशंसनीय है। यदि इसी प्रकार से बच्चे सनातन संस्कृति को पहचाने और उस पर चलते रहे तो निश्चित ही भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
कार्यक्रम में हजारीमल सोमानी से प्रिंसी अग्रवाल, रजनी सैनी व मेघा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय तथा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज की कंचन गोस्वामी, याशिका और रुचि ने प्रथम द्वितीय तृतीय तथा सुखदा बालिका इंटर कॉलेज की कुमारी पार्वती सागर, वैष्णवी, स्नेहा कृष्ण पब्लिक स्कूल की प्रिंस रश्मि, कपिल, रोमैक्स कॉलेज से अनीशा, विवेक सुमन, शांडिल्य वैदिक यात्रा गुरुकुल से अखिलेश शर्मा, पवन मिश्रा, पाठ तिवारी प्रखर शर्मा, कंचन देवकीनंदन ने भी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाकर प्रमाण पत्र ग्रहण किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यात्रा गुरुकुल के छात्रों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात डॉ खेमराज विष्णु, दान शर्मा, संजय शर्मा ने अतिथियों का पटका उड़ाकर के सम्मान किया। कार्यक्रम में वासुदेव कृष्ण, केशव देव, विजय तिवारी, जय नारायण शुक्ला, श्याम सुंदर शर्मा, रवि शर्मा, प्रियंका शर्मा, रचना गुप्ता, अभिराज शर्मा, बंटी, गोपाल, राहुल, मोहन, शुभम तिवारी भोजा, विश्वास शर्मा, लक्ष्मी राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन वृंदावन बाल विकास मंच के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने किया।



