4.81 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने स्मैक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलशाद सेहतपुर पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान दुर्गा बिल्डर एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 4.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने स्मैक मथुरा में किसी व्यक्ति से 5000/-रु में 5 ग्राम खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर ली तथा कुछ बेच दी। आरोपी पर पूर्व में शराब तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!