इस बार मां की सवारी हाथी होगी यानी मां हाथी पर सवार होकर आएगी : निधि अग्रवाल, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या

रविवार के दिन नवरात्र की प्रतिपदा तिथि पडऩे के कारण इस बार मां की सवारी हाथी होगी यानी मां हाथी पर सवार होकर आएगी। हाथी को सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में मां दुर्गा पृथ्वी लोक के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली के लेकर आएंगी। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्र में घटस्थापना और नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि बुधादित्य योग, शश योग और भद्रा नाम के राजयोग में शुरू होने जा रही है।
दरअसल, इस बार नवरात्रि के दौरान सूर्य और बुध की युति रहेगी। 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि कुंभ में रहेगा और बुध भी अपनी ही राशि में रहेगा और भद्र योग बनाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा संयोग 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में मां दुर्गा की कृपा और इस शुभ योग के प्रभाव से 5 राशियों मेष, वृषभ, कर्क, तुला व मकर राशि वाले जातकों को बहुत फायदा होगा। इन राशियों के लोग अपने करियर में खूब तरक्की करेंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आपको सफलता के नए अवसर मिलेंगे और जीवन में खुशियां आएंगी।



