प्री-बजट मीट 2026–27 के तहत एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन

फरीदाबाद : होटल राजहंस, फरीदाबाद में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री-बजट मीट 2026–27 के तहत एक इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी बजट को लेकर उद्योग जगत, व्यापारिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करना था।

बैठक में राजेश खुल्लर (चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी), राव नरबीर सिंह (माननीय मंत्री – उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विदेश सहयोग), विपुल गोयल (माननीय मंत्री – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय, सिविल एविएशन), राजेश नागर (राज्य मंत्री – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले), श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी (मेयर, नगर निगम फरीदाबाद), विधायक धनेश अदलाखा, विधायक सतीश फागना, विधायक मूलचंद शर्मा तथा डॉ. आदित्य दहिया (प्रबंध निदेशक, HSIIDC) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (MAF) की ओर से सुखदेव सिंह, प्रधान, ने उद्योगों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और सुझावों को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने अनधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को अधिकृत किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

MAF के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने कहा कि इस सत्र में हरियाणा के औद्योगिक विकास और आगामी बजट को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी सुझावों को गंभीरता से विचाराधीन रखने और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बजट में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंह ने फरीदाबाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा एवं कौशल विकास हेतु विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सी. एल. जैन, उपाध्यक्ष, मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!