सट्टा खाई करते दो आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹22,940 बरामद, अपराध शाखा बॉर्डर की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹22,940 की नकदी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इस्माईलपुर-दिल्ली रोड के पास एक खाली मकान में एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बादल निवासी मदनपुर खादर/मोलड़बंद, साउथ दिल्ली तथा मोहित वासी हर्ष विहार, साउथ दिल्ली को सट्टा खाई करते हुए काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से ₹22,940 नकद बरामद हुए।
आरोपितों के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।



