अवैध नशा के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 व सेक्टर-65 की कार्रवाई, 1.659 किलोग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध नशा में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 व सेक्टर-65 की टीम ने गांजा बेचने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 1.659 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हर्षित वासी गांव खैराणा, रानीखेत उतराखंड हाल संगम विहार, दिल्ली को सेक्टर-24-D फरीदाबाद एरिया से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.151 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिससे पूछताछ में सामने आया कि वह 1.200 किलोग्राम गांजा दिल्ली मदनपुरी से 20 हजार रूपये में लेकर आया था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने तस्लीम वासी गाँव धुरावाली जिला पलवल हाल निवासी सुन्दर कॉलोनी फरीदाबाद को समयपुर रोड NTPC CHOWK सुन्दर कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 508 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद पुलिस का नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।



