सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता अभियान, बच्चों को शपथ दिलवाई

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी नंबर तीन की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने रोड सेफ्टी ओमिनी फाउंडेशन के सहयोग से सड़क सुरक्षा सप्ताह में सड़क सुरक्षा के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया, छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई गई और सड़क दुर्घटना में बहुमूल्य जीवन गवाने वालों को श्रद्धांजलि देने हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि जल्दी और आपाधापी के युग में कोई भी कहां और कब दुर्घटना का शिकार हो सकता है इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। क्योंकि सड़क सुरक्षा में ही हम सब की सुरक्षा है और तभी हम सड़क हादसों पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। क्योंकि आज के हालात में तो कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमारे देश में हर व्यक्ति के पास सड़क हादसे से जुड़ा हुआ अलग अलग अनुभव है। न तो इससे आम लोग बचे हैं और ना ही खास।
अभी पिछले वर्ष ही सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग मृत्यु का शिकार हुए, इतनी अधिक सड़क दुर्घटनाएं आप में एक विशाल चुनौती है लेकिन इन दुर्घटनाओं को कम करना बिल्कुल भी असंभव नही, प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि क्योंकि हम और दुनिया के विकसित देश जीरो विजन पर काम कर रहे हैं यानि सड़क हादसे में किसी की मौत ना हो। सड़कों पर निरंतर बढ़ रहे वाहनों के कारण और सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, और हर वर्ष इतने अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मुँह में समा जाते है यह अपूर्णीय क्षति है एक अध्ययन के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का सब से बड़ा कारण सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना है, लोग चाहे वे वयस्क हों या युवा, बगैर लाइसेंस के वाहन चलाना, ओवर स्पीडिंग, बिना लाइसेंस वहां चलाना, तेज वाहन चलाने आदि का स्पष्ट तात्पर्य मृत्यु को निमंत्रण देना है। वाहनों में तय यात्रियों से अधिक यात्री बैठाना, द्विपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग ना करना, दो से अधिक सवारियों का द्विपहिया वाहन पर बैठना, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाना और व्यावसायिक वाहनों का ओवरलोड होना बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण है।
इस मौके पर रोड सेफ्टी ओमिनी फाउंडेशन के दिनेश बंसल एडवोकेट बी एस विर्दी, अरुण कक्कड़, ललिता मेम, सुंदर लाल, प्रेम यादव, संजय मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के अनुपालन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलवाई। बच्चों ने मानव श्रंखला बना कर सभी को सड़क सुरक्षित बनाने के उपाय पर अमल करने के लिए प्रेरित किया।



