सामाजिक संस्था नेहरू ग्राउण्ड मित्र मंडल द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नेहरू ग्राउण्ड स्थित सामाजिक संस्था नेहरू ग्राउण्ड मित्र मंडल द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निर्वतमान मेयर सुमन बाला ने भण्डारे में शिरकत की। भण्डारे में पहुंचने पर निर्वतमान मेयर सुमन बाला का एडवोकेट के.के. मिश्रा, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा ने स्वागत किया।

इस अवसर पर सुमन बाला ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को भण्डारा वितरित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक पावन पर्व है। इस दिन प्रत्येक साधन-सम्पन्न व्यक्तियों को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को श्रद्धा अनुसार दान पुण्य, भोजन उपलब्ध करवाने व आर्थिक मदद करनी चाहिए। मैं नेहरू ग्राउण्ड मित्र मंडल का विशेष तौर पर आभार व्यक्त करती हूं जोकि प्रत्येक वर्ष भण्डारे का आयोजन कर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाते है।

इस मौके पर एडवोकेट संदीप सेठी, एडवोकेट सतेन्द्र यादव, एडवोकेट एस.एन.त्यागी, एडवोकेट विजय शर्मा, सत्यवान नरवाल, संजय डिन्डे, दीपक गेरा, यशपाल शर्मा, डीके अरोड़ा, सुरेश ठाकुर, रोहताश गुप्ता, अमृत गुलाटी, आलोक भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!