वाहन चोर गिरफ्तार, AVTS सिकरोना ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 01 अगस्त को अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना कोतवाली के एक वाहन चोरी के मामले में फरमान निवासी बिल्ला कॉलोनी, गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार कृष्ण निवासी कुराली फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि 21 मई 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल रोड गार्डन के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने मोटरसाईकिल का लॉक मास्टर चाबी से खोला था, आरोपी ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल फतेहपुर तगा से धौज रोड पर एक चारदिवारी में छुपाई थी। आरोपी ने पुर्व में चोरी का वारदातो को अंजाम दिया है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!