विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने 106 रन से जीता मैच

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : प्रथम स्लेजहैमर विंटर कप अंडर-12 टुर्नामेंट का सेमी फाईनल मैच विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने 106 रन से जीत लिया। यह सेमी फाईनल मैच विजय यादव क्रिकेट अकादमी और स्पोट्र्स लैंड डीपीएस के बीच सेक्टर-86 स्थित स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें स्पोट्र्स लैंड डीपीएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मैच में विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के इस मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए और यह मैच 106 रन से जीत लिया। जिसमें अभिषेक यादव ने 92 गेंदों पर 104 रन 5 चौके की मदद से बनाए। वहीं हर्षित कौशिक ने 44 गेंदों पर 51 रन 5 चौके की मदद से मदद से बनाए। स्पोट्र्स लैंड डीसीएस के गेंदबाज कनिष्क ने 2 विकेट लिए और वंश तेवतिया ने 1 विकेट लिया। विशेष ने 87 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 69 रन लिए। वहीं विजय यादव अकादमी के गेंदबाज सोनित सैनी ने 3 विकेट लिए। वहीं सोहिल अलवी और रूद्रा भाटिया ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अदित्य वीर सिंह और वंश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। अंत में मैन ऑफ द मैच का खिताब अभिषेक यादव और फाईटर ऑफ द मैच का खिताब विशेष को दिया गया।



