न्यायमूर्ति पंडित गिरिधर मालवीय जी के निधन से विश्व ब्राह्मण संघ शोकाकुल

विश्व ब्राह्मण संघ (भारत)के चेयरमैन पंडित रवि कान्त शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी और के भारत और विदेशों से जुड़े सभी सदस्य न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय जी के निधन से अत्यंत दुखी हैं।

न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय (भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के पोते) एक प्रसिद्ध न्यायविद, शिक्षाविद, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुलाधिपति और विश्व ब्राह्मण संघ (भारत)के संरक्षक थे।उनके निधन से समाज और राष्ट्र को एक बड़ी क्षति हुई है।

विश्व ब्राह्मण संघ की ओर से उनकी दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। विश्व ब्राह्मण संघ ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार, सगे-संबंधियों, और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शीतला माता की चुनरी उढ़ाते चेयरमैन पं० मांगेराम शर्मा,पूर्व कुलाधिपति/न्यायमूर्ति पं० गिरिधर मालवीय पूर्व की यादगार तस्वीर।

न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का विश्व ब्राह्मण संघ और हमारे संस्थापक चेयरमैन स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा जी के साथ एक लंबा और गहरा संबंध था। उन्होंने न्यायिक सेवाओं, गंगा सफाई अभियान, और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

श्री गिरधर मालवीय जी वर्ष 2014 के वाराणसी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के दो प्रस्तावक में एक रहे थे।
पूर्व में चेयरमैन श्री रविकांत शर्मा यूपी उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा और महासचिव श्री सुबोध शर्मा जी ने प्रयागराज आवास पहुंचकर पूर्व कुलाधिपति श्री गिरधर मालवीय जी को पटका पहनाकर एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के अवार्ड का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उनकी स्मृतियां और उनके महान कार्य सदा हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!