भारतीय सेना द्वारा कारगिल युद्ध की पराक्रम की गाथा अमिट रहेगी : जिला उपायुक्त

फ़रीदाबाद ! मिशन जागृति के जिला अध्यक्ष विवेक गौतम  की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस की इक्कीसवीं वर्षगांठ पर  मिशन जागृति पुस्तकालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने भारतीय सेना के जवानों को बारंबार नमन करते हुए और शहीद हुए  527 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि  भारतीय सेना द्वारा कारगिल युद्ध की पराक्रम की गाथा अमिट रहेगी कि किस प्रकार से पाकिस्तान द्वारा धोखे से किए गए वार और ऊचाई  पर होने बाद भी भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने अपनी जान पर खेल कर पाकिस्तानी सेना को धूल चटाते हुए भागने पर मजबूर कर दिया। भारतीय सेना के जांबाज जवानों और भारतीय वायसेना ने अद्वितीय तालमेल से पाकिस्तान को इस युद्ध में भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस अवसर पर जिला उपायुक्त श्री यशपाल यादव जी संस्था के द्वारा किए जा रहे कामो की जानकारी भी ली और आगे आने वाले वक्त मे प्लाज्मा के लिए जागरूकता कार्यक्रम करने को कहा !

मिशन जागृति के जिला अध्यक्ष  विवेक गौतम ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की इक्कीसवीं वर्षगांठ पर शहीद जवानों के शौर्य का जितना वर्णन किया जाए उतना थोड़ा है। उन्होंने इस अवसर  भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम के बारे में कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। कारगिल में विजय भारत के संकल्पों की जीत थी, भारत की शक्ति और धैर्य की जीत थी, भारत की गरिमा और अनुशासन की जीत थी। यह विजय हर भारतीय की उम्मीदों और कर्तव्यपरायणता की जीत थी। जिला महासचिव विकास कश्यप  ने कहा कि युद्ध पूरे राष्ट्र द्वारा लड़े जाते हैं। जो लोग देश के लिए जीने या मरने एवं न्योछावर होने का सोचते हैं, वे अमर हैं। सैनिक न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए और सुरक्षित भविष्य के लिए अपने जीवन का बलिदान देते हैं। सैनिक जीवन और मृत्यु के बीच अंतर नहीं करते हैं। उनके लिए, कर्तव्य सर्वोच्च है। हर भारतीय को अपने बहादुर सैनिकों पर गर्व करने का अधिकार है।  

इस अवसर पर डॉक्टर एम पी शर्मा और उमेश अरोड़ा   ने देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले जवानों के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मलिक  ने  संस्था के सभी साथियो  की सराहना करते हुए भारत माता के शूरवीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर आरजे रूपा तिवारी , कल्पना राजपूत , गुरनाम सिंह ,गौरव भारद्वाज , वेद तिवारी , हिमांशु भट्ट , रजेंदर नागर , राजेश भूटिया , अशोक भटेजा , ध्रमेंदर , दिनेश सिंह , दिनेश राघव , विकास कश्यप,अभिषेक , ब्रिजकिशोर, संजय पाल , महेश आर्य ,विपिन भारद्वाज ,अनिल चौहान ,गुरमीत सिंह , जयप्रकाश आदि साथी उपस्थिथ रहे! 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!