विधानसभा के सामने महिला ने खुद को आग लगाई !

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को जलते हुए देखकर लोग सकते में आ गए। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला ने क्यों आग लगाई, अभी तक पता नहीं चल सका है। यह भी सामने आ रहा है कि दूसरी शादी के बाद से महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे की है। एक महिला अचानक भाजपा कार्यालय के सामने गेट नंबर 2 के बाहर पहुंची। घटनास्थल विधानसभा के सामने है। महिला ने पहले खुद पर केरोसिन डाला। इसके बाद खुद को आग लगा ली। सामने खड़ी पुलिस देखती रह गई और महिला आग की लपटों में घिर गई।

महिला 50% से ज्यादा जली : आसपास के लोगों ने कपड़े की मदद से आग बुझाई। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला 50% से ज्यादा जल गई है।

धर्म परिवर्तन करके शादी की : 35 साल की महिला की महाराजगंज जिले के रहने वाले अखिलेश तिवारी से शादी हुई थी। बाद में अखिलेश और महिला का तलाक हो गया था। महिला ने धर्म परिवर्तन करके आसिफ नाम के युवक से निकाह कर लिया था। शादी के बाद आसिफ सउदी अरब चला गया था। आसिफ के परिजन महिला को प्रताड़ित करने लगे। इससे परेशान होकर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!