वुमन्स पावर की टीम ने मुजेसर स्लम एरिया सेक्टर-24 में रहने वाले बच्चों के बीच बांटी ढेर सारी खुशियाँ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का कोई सही वक्त सुनिश्चित नहीं होता है। छोटी-छोटी खुशियां तो कभी भी कहीं भी बांटी जा सकती है और यही काम वुमन्स पावर संस्था 2020 से लगातार करती आ रहीं है। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों की मुस्कान देखते ही बनती है, जब वुमन्स पावर की टीम इन बच्चों के बीच पहुँचती है।
बाल दिवस के अवसर पर वुमन्स पावर की टीम ने मुजेसर स्लम एरिया सेक्टर-24 में रहने वाले बच्चों के बीच ढेर सारी खुशियाँ बांटी। सभी बच्चों ने खूब डांस मस्ती की और कुछ बच्चों ने कविताएं भी सुनाई। संस्था द्वारा बच्चों को फल, मिठाई और स्नैक्स वितरित किए गए।

संस्था की महिलाओं ने भी जिसमें प्रेसिडेंट चाँदनी आज़ाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, यूथ विंग से मिली शर्मा और कल्पना शामिल रहीं। इन सभी ने भी बच्चों के साथ मिलकर खूब डांस मस्ती की।
तुम समय की रेत पर छोड़ते चलो निशाँ,
देखती है तुम्हें ज़मी, देखता ये आसमाँ।



