जनभागीदारी के सहयोग से रेन हार्वेस्टिंग हुआ कामयाब

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 14 दिसंबर। गुरुग्राम के सूरत नगर फेस वन में गुडग़ावं जल मंच की टीम के नेतृत्व में आरएसपीएल के.के सीएसआर फंड के सहयोग से एक रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया जो कि अभी हाल ही में हुई भारी बारिश में जल निकासी के मामले में पूर्णतया सफल रहा! इस रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगवाने की योजना में गुडग़ावं जल मंच की टीम के मुखिया प्रोफेसर दिनेश अबरोल व सदस्य राजेंद्र सरोहा तथा अन्य सभी सदस्यों का काफी अहम योगदान रहा! इस रेन हार्वेस्टिंग को लगाने पर आई लागत का सारा खर्चा आरएसपीएल कंपनी के द्वारा वहन किया गया!

राजेंद्र सरोहा ने बताया कि यहाँ के पार्षद योगेंद्र सारवान का भी इस कार्य में पूरा पूरा सहयोग मिला व इस इलाके के सभी लोगों ने दिल से इस कार्य में साथ दिया! उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए आरएसपीएल कंपनी के सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता! सरोहा ने आगे कहा कि गुरुग्राम नगर निगम व जीएमडीए के अधिकारीगण यदि रेन हार्वेस्टिंग के मामले में हमारे से सलाह मशवरा व किसी भी प्रकार का सहयोग चाहेंगे तो तहदिल से इस मामले में सहयोग दिया जायेगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!