अनाथ लोगों ने भी ईद धूमधाम से मनाई

फरीदाबाद। अनाथ बेसहारा और वृद्ध लोगों ने बंधवाड़ी गाँव स्थित NGO संस्था में ईद का त्योहार बड़े ही हर्ष-उल्लास से मनाया गया ! इस मौके पर NGO के सेवादारों और सदस्यो ने संस्था में रहने वाले अनाथ और अपाहिज लोगों को मिठाई बांटी, स्वादिष्ट बिरयानी खिलाई, नये कपड़े बाँटे और कवाली के गानों का भरपूर आनंद उठाया ! इस त्योहार के मौके पर सारी NGO संस्था को सजाया भी गया ! संस्था में काम करने वाली एक महिला जिसका नाम चाँदनी है उसने इस मौके पर नमाज़ भी अदा की ! सभी ने देश और समाज के प्रति भाईचारा, सुख शांति और कोरोना वायरस के विश्वव्यापी प्रकोप से निजात की दुआ भी की !

दि अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के संस्थापक रवि कालरा ने बताया कि संस्था में रहने वाले वृद्ध, मानसिक रोगी व अबला महिलाओ के लिए संस्था सारे त्योहार बड़े ही धूम धाम से बिना किसी धर्म भेदभाव के मनाती है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!