अवैध हथियार खरीद कर ला रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने बल्लबगढ़ बस स्टैंड पर दबोचा

  • आरोपी से देसी रिवाल्वर के साथ 10 जिन्दा रोंद बरामद
  • आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, गैंबलिंग और शराब तस्करी के एसजीएम नगर थाना में 16 मुकदमे दर्ज हैं

फरीदाबाद : पुलिस चौकी बस स्टैंड बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपी पंकज उर्फ सोनू को बल्लबगढ़ से गाडी अर्टिगा में देसी रिवाल्वर सहित थाना शहर बल्लभगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान पंकड उर्फ सोनू निवासी सेक्टर-48 के रुप में हुई है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बल्लबगढ़ पुल पर नाका बन्दी कर गाडी अर्टिगा के नम्बर से गाडी को उपरोक्त आरोपी सहित काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी से देसी रिवाल्वर और 10 जिन्दा रोंद बरामद हुए।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मथुरा यूपी से देसी रिवाल्वर के साथ 10 जिंदा रोंद खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि आरोपी जुआ खेलने तथा शराब बेचने का गैर कानूनी काम करता है। उसके खिलाफ थाना एस जी एम नगर में 11 मुकदमें जुआ के , 4 मुकदमें शराब तस्करी के तथा एक मुकदमा अवैध वसूली का पहले भी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार बरामद होने पर भी एक मुकदमा शहर बल्लभगढ़ में भी दर्ज किया गया है अवैध हथियार के मुकदमे सहित आरोपी के खिलाफ कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह लूट, छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला था जिसके चलते उसने रिवाल्वर खरीदा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!