भारतीय बाक्सर सागर नर्वत ने जीती अपनी 13वीं फाइट

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में हुई अंर्तराष्ट्रीय पंच बॉक्सिंग चाम्पीयन्शिप में सागर नर्वत का मुक़ाबला नायजीरीअन बाक्सर माइकल सनी से हुआ। माइकल नायजीरीया के नैशनल लेवल के एक अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्होंने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर नायजीरीया के लिये कई मैच जीते हैं, वह मिक्स्ड मार्शल आट्र्स के भी अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। लेकिन अबकि बार उनका मुक़ाबला भारतीय शेर सागर नर्वत से हुआ। सागर नर्वत भारत के शीर्ष खिलाडिय़ों में शामिल है और उन्होंने अंतर्रष्ट्रिया स्तर पर भारत के लियें कई मुक़ाबले जीते हैं।

सागर नर्वत और माइकल सनी के इस मुक़ाबले में सागर नर्वत ने नायजीरीयन बाक्सर को पहले राउंड में ही नॉकाउट कर जीत हासिल की। ये सागर के करीयर की 13वीं जीत थी। सागर नर्वत ने कई बार भारत के लिए बड़े मुक़ाबले जीते हैं और देश का नाम रोशन किया है। सागर नर्वत फऱीदाबाद के परम हंस स्कूल, खेड़ी कलाँ के वॉरीयर बॉक्सिंग क्लब में अपनी प्रैक्टिस करते हैं और ट्रेनिंग भी कराते हैं। लोगों का कहना है कि सभी देशवासियों को सागर की इस जीत पर गर्व हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!