आप की किसान पंचायत 4 अप्रैल को

जींद (हरियाणा) : केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी चार अप्रैल को हरियाणा के जींद में किसान पंचायत का आयोजन करेगी। आप के हरियाणा सहप्रभारी व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता पंचायत की तैयारियों के सिलसिले में जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘जींद के हुडा मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। गुप्ता ने दावा किया कि इस महापंचायत में 50 हजार से अधिक किसान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को सुनने पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत को केजरीवाल के अलावा पंजाब के लोकप्रिय नेता भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय के अलावा हरियाणा पृष्ठभूमि से जुड़े दिल्ली के अनेक वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!