गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा 80जी परमिशन मिलने पर आल इंडिया लॉ ट्रस्ट एनजीओ ने आभार जताया

फरीदाबाद : सेक्टर-12 लॉयर्स चैंबर्स में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुरेश नागर को आल इंडिया ला ट्रस्ट गवर्नमेंट आफ इंडिया 80जी की परमिशन मिलने पर बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट व जिला बार एसोसिएशन के सैक्टरी सन्दीप पाराशर एडवोकेट ने आल इंडिया ट्रस्ट के सुरेश नागर एडवोकेट जो वर्तमान में मोहनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ में लॉ विभाग रिसर्च गाइड पर नियुक्त को बधाई दी।
सुरेश नागर एडवोकेट सामाजिक संस्था पिछले 5 वर्ष से चला रहे और गली-गली व सलम बस्तियों में एनजीओ का कार्यक्रम व लोगों अवेयर करने का काम संस्था करती है। जो लोग दस हजार रुपए से कम महीने में कमाते है उनका कोई भी कैसे फ्री में लड़ा जाता है। जो लोग 5 लाख अधिक कमाते हैं वह एनजीओ में डोनेशन देकर एनजीओ से सर्टिफिकेट लेकर गवर्मेंट से छूट ले सकते हैं। जिसका लाइसेंस एनजीओ का हो गया है जिस पर भारत सरकार के फ़ैसले पर वकील साथियों ने आभार प्रकट किया। इस मौक़े पर राजेश बैसला, विकास अधाना, प्रेम भारद्वाज आदि मौजूद थे!



