इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट फरीदाबाद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया

फरीदाबाद : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट फरीदाबाद सेंटर की शाखा की तरफ से बडख़ल लेक रिजॉर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद सेंटर की तरफ से चेयरमैन निर्मल मखीजा व उप चेयरमैन रवि सिंगला ने सभी वास्तुकारों का स्वागत किया।

इस दौरान विशेष अतिथि के रुप में हरियाणा चैप्टर के चेयरमैन पुनीत सेठी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह आमंत्रित थे। मौके पर सभी वास्तुकारों ने तिलक लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया और अपने सवजनों को ही नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को केवल तिलक होली खेलने के लिए जागरूक किया। साथ ही सही वास्तुकारों ने फरीदाबाद में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने पर भी विचार किया।

इस दौरान मौके पर 50 से ज्यादा वास्तुकार जमा हुए जिनमें वास्तुकार सुभाष यदुवंशी, शिव सिंगला, रेखा कालरा, शशिकांत भारद्वाज, प्रिया शर्मा, राधे लाल शर्मा, जितेंद्र, वरुण वर्मा, विक्रांत ठाकुर आदि मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!