इकोग्रीन ने आदर्श वार्ड बनाए जाने के काम को दी गति

फरीदाबाद ! नगर निगम और इकोग्रीन ने आदर्श वार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से चिन्हित वार्ड नंबर 7, 12 27, 30 और 35 को आदर्श बनाने में इकोग्रीन ने शुरुआत की है। इसके तहत इकोग्रीन ने वार्ड 7 और 12 का पूरा डाटा जैसे कि वार्ड में कितने घर है और कितने किराएदार हैं, दोनों वार्डों में पांच-पांच सुपरवाइजर लगाकर इकट्ठा किया है। इससे वार्ड को आदर्श बनाने की योजना में लाभ मिलेगा।

इकोग्रीन के एजीएम अनंतनाथ सुथू

इकोग्रीन के एजीएम अनंतनाथ सुथू ने बताया कि वार्ड 7 और 12 में एक एक वाहन को बढ़ाया जाएगा जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि उस वार्ड में वाहन रोजाना जाए और इस चीज का भी ध्यान रखा जाएगा कि वाहन निश्चित समय पर रोजाना जाए, उदाहरण के तौर पर जिस गली में सुबह 10 बजे वाहन पहुंचने का समय तय किया गया है इसी समय पर रोजाना वाहन पहुंचेगा। अनंतनाथ ने बताया कि अगले 10 दिन के अंदर बाकी बचे 3 वार्डों में भी डाटा इकट्ठा करने का काम किया जाएगा। और जरूरत के हिसाब से वाहनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। आदर्श वार्ड में खत्तों की संख्या भी कम की जाएगी। खत्तों की संख्या को कम करने के लिए नगर निगम से पूरा सहयोग मिल रहा है। जो भी घर गीला और सूखा कूड़ा अलग नहीं देंगे उनकी एक सूची तैयार करके नगर निगम में जमा करवाई जाएगी और निगम नगर निगम द्वारा उन घरों का चालान किया जाएगा।

इकोग्रीन के आईईसी मैनेजर विनोद देवधर

इकोग्रीन के आईईसी मैनेजर विनोद देवधर ने बताया कि आदर्श वार्डों में गीला और सूखा कचरा हर घर से अलग अलग ही लिया जाएगा। आईईसी की टीम हर घर पर जाकर लोगों को समझा रही है रसोई से निकलने वाले कचरे को अलग रखें जोकि गीले कचरे की श्रेणी में आते हैं ताकि उस गीले कचरे को खाद बनाने में और गैस बनाने के उपयोग में लाया जा सके। हर गली में महिलाओं को इकट्ठा करके हेल्पर द्वारा सूखा कचरा और गीला कचरा को अलग-अलग करके समझाया जा रहा है। कोविड महामारी को देखते हुए इस चीज पर भी ध्यान दिया जा रहा है हेल्पर और ड्राइवर मास्क और दस्ताने लगाकर रखें। नगर निगम और इकोग्रीन के कर्मचारी साथ मिलकर आदर्श वार्ड बनाने का कार्य कर रहे हैं और लोगों से अपील करते हैं कि अगर कोई भी शिकायत हो तो कृपया करके टोल फ्री नंबर 18001025953 पर फ़ोन कर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!