जरूरतमंदों की सेवा में लगातार लगे हुए हैं मिशन जागृति के स्वयंसेवक

फरीदाबाद, 24 अप्रैल। मिशन जागृति के स्वयंसेवक लॉकडाउन में लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। लगभग 400 लोगों को डबुआ कॉलोनी के सामुदायिक भवन से रोजाना खाना वितरित कर रहे हैं। मिशन जागृति के साथी विपिन शर्मा ने बताया कि मिशन जागृति के स्वयंसेवक अपनी-अपनी गाडिय़ों में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाना वितरित करते हैं, इसमें अहम योगदान अशोक जैन का है।

उन्होंने बताया कि समाज के और भी बहुत सारे सक्षम लोग इस तरह के कार्य में आगे आ रहे हैं। इस कार्य में राजेश भूटिया, महेश आर्य, दिनेश सिंह, विकास कश्यप, ब्रजकिशोर, विकास कुमार, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र नगर, अभिषेक, हिमांशु भट्ट, रितेश अरोड़ा, अनिल खेमका, भारती आदि का विशेष योगदान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!