निधि संग्रह अभियान के लिए महिला मंडली द्वारा चलाया जा रहा जनजागरण

– राम के भजन गाकर बनाती हैं राममय माहौल

फरीदाबाद 05 फरवरी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है उसके निमितत  पूरे समाज में जन जागरण हो रहे हैं। समाज भी अपने आदर्श पुरुष श्रीराम को हमेशा याद रखे। इसी क्रम में फरीदाबाद में सेक्टर 8 के महादेव मंदिर की महिला मंडली ने जन जागरण अभियान चलाए हुए है। सभी महिलाये एक विशेष वेशभूषा में हाथ में ध्वज लेकर कीर्तन करती हैं।
श्री राम के भजन जनता के बीच गा रही थी। सेक्टर की सभी गलियों में श्री राम का सन्देश जनता के बीच उन्होंने दिया। घर के पुरुष और महिलायें यह भजन सुनकर बाहर आ जाते हैं। पूरा वातावरण राम मय हो जाता है। उनके भक्ति भाव से ऐसे अहसास होता है मानो श्री राम का धरा पर फिर से अवतरण हुआ हो। श्री राम हमारे आदर्श हैं। हमारी प्रेरणा स्रोत हैं। हमारे दुःख निवारक हैं। हमको सही राह  पर चलाने  वाले हैं। श्री राम हमारे पूर्वज हैं। हमको सयुक्त परिवार की शिक्षा और संस्कार देने वाले हैं। हमको त्याग की भावना सिखाने वाले हैं। माँ पिता के आज्ञा कारी थे। हमको यही शिक्षा दे गए कि परिवार में संगठित होकर रहो नहीं तो परिवार बिखर जाएगा।  

इस महिला मंडली में विशेषकर किरण शर्मा,अनीता सिंह, विद्या खरबंदा, सुषमा शर्मा, ऊषा शर्मा, कोमल, सीमा अग्रवाल, पुष्पा आदि महिलाओं की भागीदारी रहती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!