प्रक्रुथी ट्रस्ट ने लगाया फरीदाबाद का पहला SEED-BANK

फऱीदाबाद : प्रक्रुथी ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत फऱीदाबाद का पहला SEED-BANK डी. सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-9 फरीदाबाद में स्थापित किया। पर्यावरण संरक्षण के इस अद्भुत प्रोजेक्ट का शुभारंभ डी. सी. मॉडल स्कूल के डायरेक्टर पवन गुप्ता एवं ट्रस्ट की महिला चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा, रमा सरना, विनीता गुप्ता, राज राठी, किरन शर्मा, नीरज जग्गा, कोमल सरना, मोनिका मक्कड़, मंजुल महेश्वरी, सुषमा शर्मा, संगीता नेगी, मोनिका सरना, प्रेम पसरीचा, अरूण आहूजा, संजीव शर्मा, अनिल गर्ग, सुरेन्द्र जग्गा, विवेक सरना, बीरेन्द्र गौड़, सुमीत, तेजेंद्र सरना व दिनेश प्रसाद द्वारा SEED-BANK में बीज डाल कर किया।
ट्रस्ट की अध्यक्षा रमा सरना व महासचिव सुरेन्द्र जग्गा ने बताया कि इस तरह का फरीदाबाद में अपने आप में पहला प्रोजेक्ट है और वह इसकी पूरी देखरेख करेंगे। वहीं बच्चों को बीजों का महत्व बताकर बीजों का रोपण भी करवाएँगे। ट्रस्ट की प्रोजेक्ट संयोजिका कोमल सरना ने बताया कि इस तरह के SEED-BANK वह फरीदाबाद में जगह-जगह पर लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर, पर्यावरण संरक्षण का कार्य करेंगे।



