प्रदेश को नई दिशा देगा हरियाणा का बजट : पंकज सिंगला

फरीदाबाद : मनोहर सरकार के नेतृत्व में हरियाणा दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति कर रहा है। नया बजट हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान करेगा, यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला का। उन्होंने जारी एक बयान में कहा कि एजुकेशन के लिए सरकार ने लगभग 20000 करोड रुपए की व्यवस्था की है जो अपने आप में खासा सराहनीय कार्य है। इससे युवा न सिर्फ शिक्षित होंगे, कौशल प्राप्त करेंगे, बल्कि उन्हें बेहतर रोजगार भी मिलेगा। हाल ही में वृद्धों को सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर ढ़ाई हजार रुपया कर दिया है इससे माननीय मुख्यमंत्री के जन सरोकारों की जानकारी मिलती है। हाल ही में आया बजट प्रदेश को नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!