फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया पंडित चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस

फरीदाबाद : आजादी के दीवानों में प्रमुख नाम है आत्मबलिदानी चंद्रशेखर आजाद का। मूंछों पर ताव, बलिष्ठ शरीर, गले में यज्ञोपवीत और शेर जैसी शख्सियत के मालिक शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमे फरीदाबाद से लिव फार नेशन गौरक्षा संगठन, अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज हरियाणा, गौरक्षा दल पलवल, गौ रक्षा दल होडल, गौ रक्षा दल वृंदावन ने शिरकत की।

यह शोभायात्रा पर्वतीय कालोनी जलघर से शुरु होकर प्याली चौक,एक दो नंबर चौक,और बी के चौक से होती हुई शहीद भगत सिंह चौक पांच नबर पर पंहुंची। वहां से सेक्टर 21बी परशुराम पार्क पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। बार बार आकाश भारत माता की जय के नारो से गुंजायमान होता रहा। चार पांच नंबर के चौंक पर विधायक नीरज शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया कार्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने माल्यार्पण कर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समापन समारोह में माननीय गंगा शंकर मिश्र ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद एक महान देशभक्त थे ये प्रण किया था कि वो जीते जी कभी अंग्रेजो के साथ नही आयेंगे और अल्फ्रेड पार्क में खुद ही की गोली से जान देकर ये सिद्ध भी कर दिया। उन्होंने कहा कि हमे आजाद की मूंछों पर ताव से देश के मान सम्मान के लिये मर मिटना, घड़ी से अनुशासित होना, जनेऊ से अपनी संस्कृति की रक्षा करने की शिक्षा मिलती है।

विधायिका सीमा त्रिखा का कहना था कि आजाद जैसे बलिदानियों की वजह से ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर प्रेमचंद गौड़, सतीश कौशिक, प्रभात शर्मा, बजरंग दल के मनीष भारद्वाज ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मुख्य रुप से मा गंगा शंकर मिश्र, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, अतुल त्रिखा, प्रेम चंद गौड़, प्रभात शर्मा, अनिल कौशिक, बिन्नी शर्मा, बी डी कौशिक तथा पलवल, होडल, वृदावन, फरीदाबाद के सभी गौरक्षा संगठनों के सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।



