भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुलिसकर्मियों व आम जनता में होमियोपैथी की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने वाली दवाईयां व मास्क नि:शुल्क वितरण किए

- भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया ।
फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने नंगला एनक्लेव पार्ट 2 में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे पवन कुमार को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाया और उसे तुरंत चालू करवाकर लगाया गया। वहीं उनके इलाज के लिए दवाइयां भी दी गईं। इस कोरोना महामारी में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट गरीबों व जरूरतमंदों की हरसंभव मदद कर रही है।
इसी क्रम में कोरोना से बचने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह नांदल व जितेंद्र शर्मा द्वारा पुलिसकर्मियों व आम जनता में होमियोपैथी की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने वाली दवाईयां व मास्क नि:शुल्क वितरण किए गए।
थाना सेक्टर 56 में 60 कर्मचारी परिवारों को, नंगला चौकी में सभी कर्मचारियों को, पूरन कालोनी लांबा चौक मुजेसर में 50 परिवारों को व नंगला एन्कलेव में 80 परिवारों में होमियोपैथी की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने वाली दवाईयां व मास्क वितरण किए। भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखकर जनमानस की सेवा में वह तत्पर रहेंगे।



