भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में की मदद

फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बल्लभगढ़ आटो यूनियन के प्रधान गोपाल पंडि़त के सहयोग से एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई साथ ही कन्यादान के रूप में कुछ आर्थिक मदद की तथा घरेलू सामान भेंट किया गया।

भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान डा. धर्मेन्द्र नांदल ने बताया कि उनकी संस्था शहर की जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग के अलावा घरेलू सामान भेंट करता है। इसी कड़ी में जीवन नगर निवासी स्व. श्रीकांत वर्मा की पुत्री के विवाह हेतू बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था, आर्थिक सहयोग तथा घरेलू सामान उनकी माता श्रीमती गायत्री देवी को उनके निवास पर जाकर भेंट किया। श्री नांदल ने कहा कि क्षेत्र की किसी भी जरूरतमंद बेटी के विवाह के लिए वह तथा उनकी संस्था के सदस्य हर समय मदद के लिए तैयार रहते है।

इस मौके पर जीत विशिष्ट, राहुल राव, भूषण भारद्वाज, विक्रम राणा, डब्बू भाई, पप्पी, अभय शर्मा, कल्लू, अजय शर्मा, डॉ रावत, मेट्रो लैब विनोद भाटी, मामचंद भड़ाना प्रधान, चमन लाल, वर्मा प्रॉपर्टीज, राजवीर बडज़ातिया, सतार, सुभाष शर्मा, प्रियांशु शर्मा, संजय पंजाबी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!