भारती चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद। 74वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भड़ाना चौक पर भारती चैरीटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने कार्यक्रम में राष्ट्र गान के माध्यम से सभी में जोश पैदा किया। सभी ने जय हिन्द वनदे मातरम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में भारती चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, देवेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, विर भद्र आर्य, दाल चन्द, भोले व यस सक्सैना मोजूद रहे।
डॉ. धर्मेन्द्र नांदल ने संदेश दिया कि देश आज़ाद हो गया, हमें अपनी विचारों को, सोच को बदलना है, जिससे देशहित के लिए हमारा देश बदल सकता है, भारत बुलन्द हो सकता है।



