समाजसेवी नवीन ग्रोवर ने पर्वतीया कॉलोनी वार्ड नं. 5 में 200 लोगों को इम्युनिटी पॉवर की सेवा की

फरीदाबाद : कोरोना महामारी में दिन-रात सेवा में जुटे समाजसेवी नवीन ग्रोवर ने पर्वतीया कॉलोनी वार्ड नं. 5 में 200 लोगों को इम्युनिटी पॉवर की सेवा की गई। इम्युनिटी पॉवर बुस्टर उन्हें सेवा भाव ट्रस्ट की प्रेसिडेंट गंजना लांबा ने लोगों में बांटने के लिए दिए।

नवीन ग्रोवर ने कहा कि दो गज दूरी, मास्क है जरूरी और जान है तो जहान है जरूरी। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर इस आपदा मे एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस पुनीत कार्य में बाबा दीप सिंह जनहित सेवा संगठन कमांडो आरएसएफ (रजी0) सरदार इंद्रजीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक तंवर, रोहित, सुमित सिंह, सुरेश सिंह, महेन्द्र व पूरी टीम का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!