सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मानव रचना स्कूल सेक्टर-14 में बैडमिंटन खेलकर खेल को दिया बढ़ावा

  • खेल बढेगा–खिलाडी बढेगा नारे के साथ बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा का आयोजान किया गया है।

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर-14 में स्थित मानव रचना स्कूल में बैडमिंटन खेल के संसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव रचना में आयोजित बैडमिंटन खेल के संसद खेल महोत्सव के उद्घाटन करते हुए उन्होने बच्चों को खेल के फायदे बताया कि खेलने से हमारा स्वास्थ निरंतर ठीक रहता है और हम हर फील्ड में आगे रहते है। अगर आपको किसी भी फील्ड में आगे आना है तो खेलो। जब बच्चे खेलते है तो बच्चो का कंसट्रेशन, माइंड और स्वास्थ फिट रहते है।

स्कूल प्रांगण में 170 स्कूलों ने बैडमिंटन खेल के लिए भाग लेने के लिए अप्लाई किया था जिसमे 100-110 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया था। हालांकि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है, किन्तु खिलाड़ियों को उचित व्यवस्था के अभाव में अच्छा प्रदर्शन करना काफी चुनौतियों भरा होता है. इसलिए होने वाली विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में उच्च श्रेणी हासिल करने में असफल साबित हो जाते है. इन सब समस्याओं के चलते भी कई भारतीय एथलीट काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते है!

खिलाड़ियों की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए मानव रचना स्कूल ने खेल के महत्व को देखते हुए स्कूल में संसद खेल महोत्सव का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त के साथ वॉइस प्रेजिडेंट डॉ अमित भल्ला, अमित गुलिया एचएसबीपी स्टेट आफिसर, सरकार तलवार स्पोर्ट्स डायरेक्टर,संजय सपरा फरीदाबाद सेक्टरी एफडीबीए, एसीपी सत्यपाल, थाना प्रबंधक सेन्ट्रल, चौकी इंचार्ज सेक्टर-14 के साथ सभी स्कूलो के बच्चे ने भाग लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!