अवैध हथियार, रसोई सिलेंडर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 48 ने अवैध हथियार रखने वाले और चोरी करने वाले दो आरोपियों सहित कुल 3 आरोपियों मोहन उर्फ कचौड़ी, दीपक, बोबी को काबू किया है। तीनो आरोपियो को फरीदाबाद के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी नेहरू कॉलोनी के रहने वाले हैं।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहन उर्फ कचौड़ी के बारे में सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बटनदार चाकू सहित थाना डबुआ के क्षेत्र से, आरोपी दीपक और बोबी को तकनीकी साहयता से चोरी के आरोप में फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहन ने बताया कि वह चाकू अपने बचाव के लिए तथा लोगों को डराने के लिये मथुरा रेलवे स्टेशन से किसी अनजान व्यक्ति से 500/- रुपये में खरीद कर लाया था।

आरोपी दीपक ने एक मोटरसाईकिल थाना आदर्श नगर के क्षेत्र से दिनांक 1 जुलाई को चोरी किया था तथा आरोपी बोबी ने 11 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर और पानी मोटर को चोरी किया था।

आरोपी मोहन के खिलाफ थाना डबुआ में अवैध हथियार की धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियो से बटनदार चाकू, मोटरसाइकिल, रसोई गैस सिलेंडर और पानी की मोटर बरामद किया है। आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!