समाजसेवी रविन्द्र पाल द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

फरीदाबाद। देश में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए समाजसेवी जितना हो सके लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। वहीं समाजसेवी रविन्द्र पाल फरीदाबादी कई समय से समाजसेवा का कार्य बखूबी निभा रहे हैं। इस कड़ी में थैलासीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन सारन चौक जवाहर कालोनी फरीदाबाद में किया गया।

थैलासीमिया के बच्चों को रक्त की अधिक जरूरत पड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए एवं देश में फैली कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने इस रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त दिया। रविंद्र पाल लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण कर रहे हैं एवं सभी सामाजिक कार्य में बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!