देसी कट्टे व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन (20) मूल रुप से बिहार के औरंगाबाद जिले के गांव राम नगर का रहने वाला है और वर्तमान में कृष्णा कॉलोनी सेहतपुर पल्ला में रह रहा है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सेक्टर-48 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे व जिंदा रोंद को अपने भाई से हवाबाजी के लिए लेकर आया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी के भाई को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!