क्राइम ब्रांच 65 ने वाहन चोरी करने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

  • 2 मोटरसाईकिल 1 स्कूटी बरामद

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने चोरी, लूट, जुआ एवं सट्टाखाई करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी क्राइम ब्रांचों को निर्देश दिये हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच 65 पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान नवीन निवासी चांदपुर बल्लबगढ़ के रुप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी ने मोटरसाईकिल को शौक की पूर्ती के लिए चोरी करता था। आरोपी ने 6 चोरी की घटना थाना सिटी बल्लबगढ़ में, थाना छायंसा में 2, सैक्टर-58, थाना सदर बल्लबगढ में 1-1 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी से 2 मोटरसाईकिल,1 स्कूटी बरामद की गई है।

क्राईम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी को चोरी सुदा स्कूटी सहित काबू किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!