भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य कर जनता को कर रही है सशक्त : गोपाल शर्मा
संविधान दिवस हमारे लोकतंत्र की नींव को है दर्शाता : राजकुमार वोहरा

– संविधान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक : गोपाल शर्मा
– भाजपा फरीदाबाद द्वारा मनाया गया संविधान दिवस
फरीदाबाद : संविधान दिवस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है । भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप सामाजिक और आर्थिक नीतियों को लागू कर देश की जनता को सशक्त करने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबध्दता के साथ कर रही है । 2014 में जबसे नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं सही मायनों में तभी से संविधान का अनुशरण करते हुए देश के लोकतन्त्र को मजबूत करने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा ही हुआ है वर्ना 2014 से पहले तो कांगेस पार्टी द्वारा संविधान का हनन कर लगातार लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया गया, जिसका सबसे बड़ा उदहारण 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा देश मे आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई और आपातकाल का काला अध्याय देश के इतिहास मे दर्ज किया गया । संविधान दिवस का उद्देश्य देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है।
भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं की उपस्तिथि में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान दिवस, जिसे हम हर साल 26 नवंबर को मनाते हैं, भारत के इतिहास का एक ऐसा दिन है जो हमारे लोकतंत्र की नींव को दर्शाता है। यह वह ऐतिहासिक दिन था जब 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत (Adopt) किया। हालांकि, यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और भारत को एक गणराज्य के रूप में स्थापित किया गया। संविधान दिवस अगले 2 महीने यानि 26 नवम्बर से 26 जनवरी 2025 तक “संविधान के अमृत महोत्सव” के रूप मे निरंन्तर मनाया जायेगा ।
कांग्रेस ने हमेशा संविधान को कुचलने का किया कार्य : मूलचन्द मित्तल
पूर्व जिला महामन्त्री मूलचन्द मित्तल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र के प्राण हैं, संविधान हमारा विचार है और संविधान हमारे संस्कार है। इस संविधान को वास्तविक अर्थों में देश के लोगों को दिया है और देश के नागरिकों ने वास्तविकता से इसे जीया है, वो भाजपा की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 वर्षों मे दिया है । जो आज संविधान संविधान चिल्लाते हैं और संविधान की किताब लेकर घूमते हैं उनके पूर्वजों ने संविधान को सिर्फ कुचलने का काम किया है ।
देश के युवा करें संवैधानिक विषयों पर चर्चा: सोहनपाल सिंह
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हमारे संविधान और संस्थाओं के भविष्य की जिम्मेदारी भी हमारे युवाओं के कंधों पर ही है। आज के युवाओं में संविधान की समझ और बढ़े, इसके लिए जरूरी है कि वे संवैधानिक विषयों पर चर्चा का हिस्सा बनें। इससे युवाओं में कर्तव्य, समानता और अधिकार जैसे विषयों को समझने का विजन पैदा होगा।
इस अवसर पर 26/11 को मुंबई मे हुए आंतकी हमले मे शहीद सैनिकों और शहीद नागरिकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालन जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ एवं सुरेन्द्र जांगड़ा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, सोहनपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, पंकज सिंगला, वज़ीर सिंह डागर, लक्ष्मण तंवर, पंकज रामपाल, भारती भाकुनी, प्रकाशवीर नागर जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, शोभित अरोड़ा, जैजू ठाकुर, राजेश डागर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अधिवक्ता गण एवं भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

सदस्यता अभियान में फरीदाबाद है नंबर 1 और रहेगा नंबर 1 : राजकुमार वोहरा
भाजपा फरीदाबाद जिले के अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। इस मौके पर जिला सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक गोपाल शर्मा, जिला, विधानसभा और मंडल संयोजक भी मौजूद रहे। श्री वोहरा ने कहा कि जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं। पार्टी के प्रति लोगों में जोश और उत्साह हैं। सदस्यता अभियान मे फरीदाबाद जिला हरियाणा प्रदेश में शुरू से ही नम्बर 1 पर है और नम्बर 1 पर रहकर अपने लक्ष्य से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री वोहरा ने 30 नवम्बर तक प्रत्येक बूथ पर नये वोटर बनाने और जिले मे सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का आह्वान किया ।



