ग्रेपलिंग प्रशिक्षण शिविर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडि़यों का चयन

फरीदाबाद : 27 नवम्बर : आरटूएफ मॉर्शल आर्ट एकेडमी में जिला स्तरीय ग्रेपलिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेपलिंग एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान दिवाकर सैनी, जनरल सैक्ट्री दुष्यंत सैनी मौजूद रहे। एसोसिएशन के प्रधान दिवाकर सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय ग्रेपलिंग प्रशिक्षण शिविर में 70 किलोग्राम भार वर्ग में देवेंद्र जबकि 75 किलाग्राम भार वर्ग में दीपक कुमार का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में 61 किलोग्राम भार वर्ग में पिंकी, 39 किलोग्राम भार वर्ग में संगीता यादव का चयन किया गया। वहीं 64 किलोग्राम भार वर्ग में टेकराज अवस्थी, 78 किलोग्राम भार वर्ग में कनक मंडल जबकि 90 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पित दुबे और 60 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल यादव का चयन किया गया है।

ग्रेपलिंग एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान दिवाकर सैनी, जनरल सैक्ट्री दुष्यंत सैनी ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ग्रेपलिंग के गुर सिखाऐं ताकि सभी खिलाडी खेल का अच्छा प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 28 नवम्बर को पानीपत में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। नेशनल स्तर पर प्रतियोगिता महाराष्टï्र में आयोजित की जाएगी।

एसोसिएशन के जनरल सैक्ट्री दुष्यंत सैनी ने बताया कि ग्रेपलिंग एक ऐसा खेल है जो लगातार बढ़ रहा है, इसमें मॉशर्ल ऑर्ट की तकनीक से प्रतिद्वंदी को हराया जाता है। इस तकनीक का प्रयोग खेल और आत्मरक्षा के लिए किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!