घर से लापता हुई तीन युवती को क्राइम ब्रांच कैट व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की टीम ने बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की टीम ने 10 दिन पहले घर से लापता हुई तीन युवती को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को अपने घर से लापता हुई 18,19 और 24 वर्षीय तीन युवती को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से युवतियों को बिहार के पटना जिले के कदमकुआं एरिया का लगा। जिसपर कार्रवाई करते हुए तुरंत क्राइम ब्रांच कैट टीम नियुक्त कर बिहार रवाना की गई। गुमशुदा यवतियों को सकुशल बिहार से बरामद कर लिया है। युवतियो से परिजनों के सामने पूछताछ की गई जिसमें युवतियों से पूछताछ में सामने आया कि तीनों एक-दूसरे के रिश्तेदारी में से है। तीनों ने पढाई में कमजोर होने के कारण पढाई छोड दी थी। अब तीनों घरो में साफ सफाई व खाना बनाने का काम करती है। युवतियो ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर परिवार के साथ नाराज चल रही थी। जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाली है। तीनों युवती घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थी। युवती बिहार में काम की तलाश कर रही थी। तीनों लडकियो को बरामद कर सकुशल परिवारजनों को हिदायत देते हुए हवाले कर दिया है। गुमशुदा युवतियो के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।



