आढती को पिटवाने वाला हरियाणा कौशल रोजगार निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने की कार्रवाई, नौकरी से निकलने के लिए संबंधित विभाग को लिखा पत्र

फरीदाबाद : बता दें कि गांव फतेहपुर बिल्लौच स्थित अनाज मंडी में 20 अप्रैल को दिन के समय दो गाड़ियों में सवार होकर आये 10/12 बदमाशों ने आढती रणजीत रावत वासी गांव लडौली के साथ मारपीट की थी। घटनाक्रम के संबंध में रंजीत की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मारपीट व अपराधिक मानव वध के प्रयास (Attempt to Culpable Homeside) की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल को समुन्द्र वासी मढनाका हथीन पलवल को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने आगे बताया कि समुन्द्र, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पुलिस विभाग में चालक की नौकरी कर रहा था। जिसकी तैनाती थाना सदर बल्लभगढ़ के अंतर्गत थी। 18 अप्रैल को वह फतेहपुर बिल्लौच स्थित अनाज मंडी में काम से गया था। जहां पर वह एक पेड़ से बेलगिरी का फल तोड़ने लगा जिस बारे आढती ने मना किया और उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया था। जहां पर उसने माफी मांग कर मामले को रफा-दफा हो गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने 20 अप्रैल को अपनी जानकारी से लोग बुलाकर फतेहपुर बिल्लौच मंडी में पीड़ित पर हमला करवाया।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि समुन्द्र को नौकरी से निकलने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार कर दिया गया है। वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!