भीकम कॉलोनी में रॉड से पैर तोडने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई, 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अच्चनत वासी भीकम कालोनी ने थाना शहर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी कालोनी के रहने वाले बलराज उर्फ भालू के साथ काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। 17 अप्रैल को बलराज उर्फ भालू व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके साले प्रवीण पर लाठी, हथोड़ा व रॉड से हमला कर उसके दोनों पैर तोड दिये। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुये आर्यन(20) वासी गांव बदरौला तिगांव, दलविंद्र उर्फ हर्ष ठाकुर(24) व सेविन उर्फ देवराज(20) वासी भीकम कालोनी को गिरफ्तार किया है।

जिनसे पूछताछ में सामने आया कि बलराज व शिकायतकर्ता की जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। जिस संबंध में 17 अप्रैल को बलराज ने शिकायतकर्ता के साले प्रवीण को फोन कर जमीन के बारे में बात करने को बुलाया तथा जब प्रवीण, बलराज के पास पहुंचा तो बलराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण पर रॉड से हमला कर दिया। सेविन ने प्रवीण को पीछे से पकड लिया था तथा दलविंद्र व आर्यन ने उस पर रॉड से हमला किया था। सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपितों का पूर्व में भी अपराधी के रिकॉर्ड है। बलविंदर उर्फ हर्ष ठाकुर पर एक हत्या का मामला सेक्टर 8 में दर्ज है जिसमें वह 1 साल पहले ही जेल से बाहर आया है। इसके अलावा वर्ष 2025 में थाना शहर बल्लभगढ़ में मारपीट व कब्जा का मामला पंजीकृत है। वहीं आर्यन भी थाना शहर बल्लभगढ़ के मारपीट व कब्जा का मामले में बलविंदर उर्फ हर्ष ठाकुर के साथ सह आरोपी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!