धर्म पर चलने वाले लोगों के समक्ष व्याधाएं उत्पन्न नहीं होती : नितिन गुप्ता

फरीदाबाद ! धर्म हमें प्रेम, सहयोग, सौहार्द, भाईचार सिखाता है। धर्म पर चलने वाले लोगों के समक्ष आने वाली व्याधाओं को दूर करने का मार्ग प्रशस्त ईश्वर स्वयं करते हैं। धर्म हमेशा जोड़ने का कार्य करता है। यह बात ओल्ड फरीदाबाद स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र गुप्ता के पुत्र नितिन गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर अत्याचार बढ़े तब भगवानों ने भी मानव योनि में जन्म लेकर दुष्ट आत्माओं का संहार किया। श्रीराम और कृष्ण भगवान ने नियमों के तहत प्रजा के साथ न्याय किया। इसी प्रकार सरकार को भी अपनी जनता के साथ न्याय करते हुए सकारात्मक योजनाओं का लाभ सीधे उन लोगों को पहुंचना चाहिए जिसके वे हकदार हैं।

कथा व्यास गोविन्दाचार्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से भक्ति, ज्ञान, वैराग, प्रेम, सहयोग की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रभु ने सभी को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कथा, सत्संग, प्रवचन मन और मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करते हैं। इनका श्रवण करने वाला व्यक्ति तामसिंक प्रवृत्ति का नहीं हो सकता। प्रभु का स्मरण करने वाला व्यक्ति कर्म पर विश्वास रखता है और फल देना परमामा के ऊपर छोड़ देता है। ऐसे निःस्वार्थ भक्ति भाव वाले व्यक्ति हमेशा बुलन्दियों को छूने को आतुर रहते हैं, जबकि भक्ति मार्ग को छोड़ कुसंगति और कुमार्ग पर चलने वाले व्यक्ति हमेशा परेशान या पश्चाताप ही करते हैं। इस अवसर पर अरूण गोपाल गुप्ता, ग्यासीराम शर्मा, जोगिन्दर शर्मा एडवोकेट, अंगद शर्मा, गौरव, लक्ष्मण पहलवान सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!